आसनसोल में सांसद ना होने पर विकास पर उठे सवालों का आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने दिया जवाब
1 min readआसनसोल लोकसभा में कोई सांसद ना होने से सीपीआईएम नेता और आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने सवाल उठाया कि विकास कैसे होगा । विदित हो कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में फिलहाल कोई सांसद नहीं है.क्योंकि एक महीने पहले ही बाबुल सुप्रिया ने आसनसोल लोकसभा में सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था.आसनसोल लोकसभा से माकपा के पूर्व सांसद गोपाल चौधरी ने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के विकास पर सवाल उठाया । इस पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि भले आसनसोल में कोई सांसद नहीं है लेकिन आसनसोल संसदीय क्षेत्र तो है । ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार अगर आसनसोल के विकास को लेकर गंभीर है तो वह आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में मौजूद आसनसोल नगर निगम या एडीडीए को सांसद निधि की राशि दे सकते हैं जिससे यहां विकास कार्य बाधित ना हो । हालाकि अमरनाथ चैटर्जी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी नेतृत्व पिछले लंबे समय से यह कहते आ रहें हैं कि केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है । उन्होंने उदाहरण के लिए ईसीएल सेल आदि का हवाला दिया । साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आसनसोल चुंकी पश्चिम बंगाल में है इस वजह से डीवीसी भी बंगाल सरकार को बिना बताए पानी छोड़ देती है जिससे आसनसोल की जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है ।













