shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मामूली विवाद को लेकर जमुड़िया में हुई एक व्यक्ति की हत्या

1 min read

जमुड़िया के कांटागोड़िया में काली पूजा की रात में जमुड़िया के वैद्यनाथ गोप और श्रीकांत कोड़ा के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार काली पूजा की रात श्रीकांत कोड़ा और वैद्यनाथ गोप के बीच मारपीट हुई थी । दोनों दिहाड़ी मजदूरी का कार्य किया करते थे । लेकिन दोनों में मजदूरी को लेकर विवाद चल रहा था । आरोप है कि वैद्यनाथ की बीवी की शह पर वैद्यनाथ श्रीकांत को रात में घर से बुलाकर ले चांदडांगा ले गया और दोनों ने मिलकर शराब पी । आरोप है कि उस वक्त वैद्यनाथ की बीवी भी वहां मौजूद थी । बताया जा रहा है कि श्रीकांत को जानबूझकर ज्यादा शराब पिलाई गई और फिर उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई । इस पिटाई से श्रीकांत की रीढ़ की हड्डी टुट गई । स्थानीय लोगों ने उसे आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया । मगर स्थिति बिगड़ने पर जिला अस्पताल द्वारा उनको बर्दवान मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया । लेकिन स्वास्थ्य साथी कार्ड रहने पर उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज उसने दम तोड़ दिया । स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वैद्यनाथ के कारण पुरा गांव परेशान है । उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही वैद्यनाथ को गिरफ्तार कर लिया है अब उनकी मांग है कि वैद्यनाथ की बीवी को भी गिरफ्तार किया जाए । मृत श्रीकांत की बीवी सीमा कोड़ा कहना है कि वैद्यनाथ ने उनके पति की हत्या की है । वह चाहती है कि उनके पुरे परिवार को इसकी कड़ी से कड़ी सजा मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page