आसनसोल में की जा रही है गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव की तैयारी
1 min read19 तारीख को सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी की जयंती पुरी श्रद्धा के साथ पुरे विश्व में मनाई जाएगी । आसनसोल में भी जोर शोर से इसकी तैयारीयां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में आज आसनसोल के गोधुली गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब को पुरे सम्मान के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकालकर गुरु नानक नगर ले जाकर सुशोभित किया गया । उसके उपरांत वहां अगले दो दिनों तक पाठ किया जाएगा । इसके साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से हर सेवा की जाएगी साथ ही लंगर की व्यवस्था की गई है । कानपुर से आए मनप्रीत सिंह जी गुरबाणी का पाठ करेंगे ।














