shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

हाकर्स के साथ आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारियों की हुई बैठक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

1 min read

आसनसोल टाइम्स : पिछले कुछ दिनों से आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल के विभिन्न इलाकों से अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है । हाल ही में आसनसोल चेंबर आफ कामर्स की तरफ से भी आसनसोल बाजार में अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर सक्रियता दिखाई गई थी । इसके बाद आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल चेंबर आफ कामर्स को हाकर्स के साथ बातचीत कर जीटी रोड के किनारे के फुटपाथ से हाकर्स द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर चर्चा करने की जिम्मेदारी दी गई थी । इसके फलस्वरूप आसनसोल चेंबर आफ कामर्स भवन में चेंबर के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सचिव शंभूनाथ झा की अगुवाई में आसनसोल के हाकर्स के साथ बैठक की गई । यहां उपस्थित हाकर्स ने नरेश अग्रवाल सचिव शंभूनाथ झा के सामने अपनी समस्याओं को बयान किया । दोनों ने इनकी बातों को गौर से सुना और इनकी समस्याओं को लेकर आसनसोल नगर निगम से बात करने का आश्वासन दिया । आज की बैठक को लेकर चेंबर के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि आज की बैठक में हाकर्स के साथ कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई । हाकर्स को समझाया गया कि वह ऐसे अपना व्यापार करें ताकि फुटपाथ पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो और ना ही बड़े दुकानों के रास्ते अवरुद्ध ना हों । उन्होंने कहा कि आज अगर बाजार इलाके में कहीं कोई हादसा हो जाए तो मदद पंहुचने में काफी समय लग जाएगा । उन्होंने बताया कि हाकर्स ने उनकी बातों को समझा और आश्वासन दिया कि वह खुद ही फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर अपना व्यापार करेंगे । वहीं शंभूनाथ झा ने कहा कि आसनसोल के फुटपाथ से हाकर्स की समस्या को दुर करने को लेकर चेंबर की तरफ से निगम से बात की गई थी । निगम द्वारा इनको हाकर्स के साथ चर्चा करने के कहा गया था । निगम ने साफ कर दिया था कि किसी भी हालत में फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने बताया कि आज की बैठक में हाकर्स के साथ सार्थक चर्चा हुई जिससे एक ऐसा बीच का रास्ता निकाला जाए कि हाकर्स भी अपना व्यापार कर सकें और राहगीरों को भी फुटपाथ पर चलने में असुविधा ना हो । शंभूनाथ झा ने कहा कि निगम की तरफ से उनको बताया गया है कि अतिक्रमण हटाकर व्यापार करने वाले हाकर्स को निगम की तरफ से सहायता की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page