shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आस्था स्पेशल ट्रेन से आसनसोल से अयोध्या के लिए हुए रामभक्त रवाना:

1 min read

आसनसोल :22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि भारतीय जनता पार्टी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने का फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर मिलेगा भाजपा की तरफ से भी प्रयास किया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके और आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले इसी को देखते हुए बंगाल में भी भाजपा द्वारा इसी रणनीति के तहत लगभग 25 ट्रेनों का इंतजाम किया गया है इन ट्रेनों को आस्था स्पेशल ट्रेन नाम दिया गया है इनके जरिए बंगाल के राम भक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है कल रात ऐसे ही एक ट्रेन से तकरीबन 1500 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हो गए इस ट्रेन को और रवाना करने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह भाजपा विधायक लखन घोरुई विशेष रूप से उपस्थित थे इनके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी यहां उपस्थित थे पुरा आसनसोल रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद वह शुभ घड़ी आई जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई 22 जनवरी को पूरे देशवासियों ने टीवी और सोशल मीडिया पर उस अद्भुत दृश्य को प्रत्यक्ष किया लेकिन अब राम भक्तों की इच्छा है कि वह खुद जाकर भगवान राम के चरणों में अपना शीष झुकाएं राम भक्तों की इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की तरफ से देश के विभिन्न क्षेत्रों से इस तरह के आस्था स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है बंगाल से भी लगभग 25 ट्रेन उपलब्ध कराई गई है जिससे कि राम भक्त अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे आज तकरीबन 1500 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हिंदूयों के लिए नहीं पूरे 140 करोड़ से भी ज्यादा भारतवासियों के लिए आनंद की घड़ी है सभी अयोध्या जाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दर्शन करना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए विशेष ट्रेनों के इंतजाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों में सुरक्षा के काफी अच्छे इंतजाम है इसके साथ ही यहां पर राम भक्तों के लिए भोजन आदि की भी व्यवस्था है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page