shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता शंकर चौधरी ने किया संवाददाता सम्मेलन कहा बंगाल में भी ओबीसी को मिलना चाहिए 27% आरक्षण:

1 min read

आसनसोल :भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता शंकर चौधरी ने आज भाजपा पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस संवाददाता सम्मेलन के जरिए उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर प्रहार किया उनका कहना है कि पूरे भारत में ओबीसी 52% है जबकि पश्चिम बंगाल में 47% से ज्यादा की आबादी ओबीसी लोगों की है केंद्र सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दे रही है जबकि राज्य में ममता बनर्जी की सरकार ओबीसी को दो भागों में विभाजित कर मुसलमानों के लिए 10% और हिंदू धर्म में आने वाले ओबीसी को 7% आरक्षण प्रदान कर रही है शंकर चौधरी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से भी ज्यादा समय से भारतीय जनता पार्टी पूरे पश्चिम बंगाल में इस मुद्दे पर आंदोलन कर रही है कि ओबीसी लोगों को दो भागों में विभाजित न किया जाए और केंद्र सरकार की ही तरह पश्चिम बंगाल में भी ओबीसी को 27% आरक्षण मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार यहां पर ओबीसी के लोगों को वंचित कर रही है इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 5 वर्षों से भी ज्यादा समय से हर जिले के जिला शासक वीडियो एसडीओ सबको ज्ञापन सोपा गया है लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया है उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की मांग है कि पश्चिम बंगाल में भी ओबीसी को केंद्र सरकार की ही तरह 27% आरक्षण मिले वहीं पत्रकारों द्वारा कल संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरक्षण समाप्त करने की बात पर शंकर चौधरी ने कहा कि जरूर नरेंद्र मोदी ने संसद में यह बयान दिया है लेकिन इस वक्त की सच्चाई यह है कि लोगों को आरक्षण मिल रहा है और जब तक समाज के सभी वर्गों के लोग एक समान नहीं हो जाते यह आरक्षण जारी रहेगा इसलिए इस समय इस मुद्दे पर बात करना बेमानी है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ओबीसी के लोगों के साथ सौतेला आचरण किया जा रहा है उनको वंचित किया जा रहा है और भाजपा यह मांग करती है कि केंद्र सरकार की ही तरह पश्चिम बंगाल में भी सबको 27 प्रतिशत आरक्षण मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page