*एफके ग्रुप को दुबई इंटरनेशनल प्रॉपर्टी शो मई बोर्ड में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण:
1 min read

आसनसोल :एफके ग्रुप इंडिया में तेजी से आगे बढ़ते हुए अब दुबई और दूसरे देशों में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहा है। भारत में भी एफके ग्रुप बहुत तेजी से विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी से बढ़ रहा है। एफके ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक फिरोज खान एफके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की । इसके जरिए उन्होंने आधिकारिक निमंत्रण पत्र को दिखाया और बताया कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है के एफके ग्रुप को दुबई में इंटरनैशनल प्रापर्टी शो के बोर्ड में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण आया है। . साथ ही इंटरनेशनल प्रॉपर्टी शो में एफके ग्रुप को दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होने वाले इंटरनेशनल प्रॉपर्टी शो में अपना एक ऑफिशियल कम्पार्टमेंट बनाने का भी आमंत्रण पत्र मिला है जिससे कंपनी अपने आप को वहां पुरी दुनिया के सामने जाहिर करे। वहां पर एफके ग्रुप के ऑफिशियल लोग रहेंगे।
दुबई में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 27-29 फरवरी 2024 को विश्व स्तर का इंटरनेशनल प्रॉपर्टी शो का 20वां संस्करण होने जा रहा है। जहां पर दुनिया भर से अलग-अलग कंपनियां, रियल एस्टेट कंपनी, पेशेवर और बड़े निवेशक शामिल होंगे।यह दुबई का बहुत बड़ा और कामयाब प्रोग्राम है जो लगातार 20वीं बार आयोजित होने जा रहा है। यहां हर बार दुनिया भर के बहुत सारे देश की कंपनियां और निवेशक शामिल होते हैं जहां पर दुनिया भर की बड़ी कंपनियां एक दूसरे से कनेक्ट होती हैं, “बी2बी” मीटिंग होती है, हाई स्तरीय सम्मेलन होता है. दुनिया भर के निवेशक एक दूसरे से जुड़कर निवेश करते हैं, हर कंपनी अपनी-अपनी निवेश का प्रेजेंटेशन देती है और एमओयू साइन होता है। दुनिया भर से डेवलपर, रियल एस्टेट कंपनी शामिल होती है।
फ़िरोज़ खान एफके ने बताया के एफके ग्रुप इस इंटरनेशनल प्रॉपर्टी शो में शामिल होंगी और कंपनी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएंगी जिससे रोजगार के अवसर बढ़े और बिजनेस के साथ-साथ आम लोगो को फायदा हो। आपको बता दें कि इंटरनेशनल प्रॉपर्टी शो के आयोजकों ने एफ़के ग्रुप को इस शो में सम्मिलित होने का न्योता एफके ग्रुप के लंबे और कामयाब रिकॉर्ड से प्रभावित होकर दिया है। आयोजकों का कहना है कि जिस तरह से एफके ग्रुप द्वारा पिछले लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता से काम किया जाता रहा है वह सराहनीय है। इसके साथ ही एफके ग्रुप द्वारा सामाजिक कार्यों में भी भरपूर योगदान रखा जाता है जिससे यह बात साबित होती है कि एफके ग्रुप न सिर्फ एक सफल व्यवसायिक प्रतिष्ठान है बल्कि समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी यह नहीं भूले हैं । आयोजकों का कहना है कि एफके ग्रुप को सम्मिलित करना उनके लिए सम्मान की बात है।












