shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

दामोदर नदी तट पर धड़ल्ले से चल रहा है बालु का अवैध कारोबार:

1 min read

जामुड़िया: रानीगंज थाना के बल्लभपुर मेजिया घाट एवं निमचा फांड़ी अंतर्गत तिराट दामोदर नदी घाट से प्रतिदिन सैंकड़ों ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है। पुलिस एवं स्थानीय नेताओं की मूकदर्शक भूमिका के कारण बालू माफियाओं का मनोबल काफ़ी बढ़ गया है। देर रात तीन बजे से दोपहर बारह बजे तक अवैध बालू खनन का कारोबार बे रोकटोक धडल्ले से चलने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों की माने तो परिमल के नेतृत्व में यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अब तो बालू खनन के साथ नदी किनारे से अवैध रूप से कोयला खनन भी आरंभ कर दिया गया है। रानीगंज के मथुरा चंडी इलाके में दामोदर नदी के तट पर बालू का खनन करते हुए मिट्टी के नीचे से कोयला निकल आया है। इसे लेकर आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्र पाल ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर इस तरह का गैर कानूनी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बाल्टी में भरकर या साइकिल से कोयला लेकर जाते हैं। लेकिन जो अवैध कोयला ट्रकों में भरकर ले जाया जाता है क्या उसके बारे में रानीगंज पुलिस या यहां के विधायक को खबर नहीं है? उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ टीएमसी नेता और मंत्रियों के द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को एक टारगेट दे दिया गया है कि हर महीने करोड़ों रुपए कालीघाट में पहुंचना है। इसलिए पुलिस दायत्वों को भूलकर और जनता का काम ना करके उस टारगेट को पूरा करने में लगी हुई है। पुलिस के पास अपराधियों को पकड़ने का समय नहीं है। क्योंकि उनको हर महीने कालीघाट में भेजे जाने वाले धनराशि का टारगेट पूरा करना है। इस वजह से राष्ट्रीय संपत्ति की खुलेआम चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष की नेता है वह आंदोलन कर सकती है। लेकिन राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। लेकिन वह लोग जानबूझकर राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी करवा रहे हैं और अपनी जेब भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला मीडिया कर्मियों द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया है। अब वह उक्त इलाके की स्वयं जांच कर इस बारे में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से बात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page