30 नंबर वार्ड में हूए टीएमसी कार्यकर्ता सम्मेलन को मंत्री मलय घटक ने किया संबोधित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत मिलन मेला प्रांगण में आज 30 नंबर वार्ड पार्षद गोपा हालदार के नेतृत्व में टीएमसी की तरफ से एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां आसनसोल उत्तर के विधायक तथा मंत्री मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित थे यहां मंत्री ने आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस वार्ड के सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आवाहन किया आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यहां पर एक वार्ड कमेटी का गठन किया गया जिसका काम इस वार्ड में संगठन को मजबूती प्रदान करना है इस मौके पर यहां 30 नंबर वार्ड पार्षद गोपा हालदार 31 नंबर वार्ड पार्षद आशा प्रसाद रिंटू गांगुली चिरंजीत मुखर्जी सुबल घोष अर्चना भारद्वाज मिली तिवारी मंडल ब्यूटी घोष विकास घोष सहित इस वार्ड के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे मंत्री ने कहा कि इस वार्ड में टीएमसी से जुड़े सभी शाखा संगठनों के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है












