shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

वी शिवदासन उर्फ दासु ने किया संवाददाता सम्मेलन, कहा जितेंद्र तिवारी का हो गया है दिमाग खराब अच्छे चिकित्सक को दिखाने की जरूरत:

1 min read

आसनसोल :भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया था जिसमें उन्होंने टीएमसी द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा सीट से एक बार फिर सांसद पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर सवाल उठाया था उन्होंने कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दो सालों में आसनसोल के लिए कुछ भी नहीं किया है संसद में आसनसोल के मुद्दों को उन्होंने उठाया तक नहीं है ऐसे में आसनसोल की जनता से उन्होंने अनुरोध किया था कि वह शत्रुघ्न सिन्हा को आने वाले चुनाव में समर्थन न दें इसे लेकर जब हमने टीएमसी के कद्दावर नेता भी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने कहा की जितेंद्र तिवारी का दिमाग खराब हो गया है उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की आवश्यकता है जितेंद्र तिवारी ने कहा था कि 2 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल में अपना कोई स्थाई ठिकाना नहीं बनाया है ना हीं उन्होंने आसनसोल के वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है इस पर दासु ने कहा कि भाजपा के ऐसे 185 सांसद हैं जो अपने क्षेत्र के बजाय अन्य क्षेत्रों से सांसद चुने गए हैं क्या उन्होंने वहां पर स्थाई ठिकाना बनाया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के निवासी हैं वह बनारस से चुने गए हैं क्या उन्होंने स्थाई ठिकाना बनाया है या वहां के वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है उन्होंने जितेंद्र तिवारी से दूसरों पर उंगली उठाने से पहले भाजपा की तरफ देखने की सलाह दी इसके साथ ही अग्निमित्रा पाल द्वारा आज रानीगंज के बल्लभपुर में पेपर मिल के सामने वामपंथी श्रमिक संगठन सीटु के साथ मिलकर आंदोलन करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि वामपंथी अंदर-अंदर भाजपा का साथ देते रहे हैं उन्होंने पिछले कुछ चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि उन चुनावों के नतीजे उठाकर देख ले आपको पता लग जाएगा कि किस तरह से वामपंथी नेता भाजपा को समर्थन करते आए हैं इसकी वजह यह है कि ममता बनर्जी ने 34 सालों के वामपंथी शासन को उखाड़ कर फेंक दिया यही वजह है कि वामपंथी नेता आज भी ममता बनर्जी के नाम से चीढ़ते हैं और ममता बनर्जी को हमेशा मुश्किलों में डालना चाहते हैं वह जानते हैं कि बंगाल की जनता ने उनको खारिज कर दिया है इसलिए वह भाजपा का साथ देते हैं ताकि ममता बनर्जी को हराया जा सके उन्होंने साफ कहा कि 2026 में जब बंगाल विधानसभा का चुनाव होगा तो बंगाल की जनता वामपंथीयों को शून्य पर ला देगी वी शिवदासन उर्फ दासु ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने भारत के युवा नेताओं को लेकर कब बयान दिया था इसकी हमें जानकारी नहीं है बंगाल ही नहीं पूरे देश के लोगों के मन में युवा नेता के रूप में अभिषेक बनर्जी की छवि है और पूरे देश की जनता की युवा नेता के रूप में अभिषेक बनर्जी की कायल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page