shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया संवाददाता सम्मेलन, टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को बताया सबसे बड़ा पलटुबाज:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज आसनसोल के गोधूलि इलाके में अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने तृणमूल कांग्रेस द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी की टिकट पर लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा को लोकसभा के लिए आसनसोल सीट से प्रत्याशी बनाया गया है उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 2024 को शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान में भाजपा के खिलाफ अगर कोई दो युवा नेता बड़ा आंदोलन या बड़ा प्रतिरोध खड़ा कर सकते हैं तो वह कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव हैं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि तब क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा की ख्वाहिश थी कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का हाथ पकड़कर बिहार से चुनाव लड़ेंगे इस वजह से उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं की तारीफ की लेकिन जब बिहार में सत्ता पलट हो गया और नीतीश कुमार भाजपा के खेमे में आ गए तब उनको यह समझ में आ गया कि अब बिहार से जीतना उनके लिए मुश्किल है इसलिए वह फिर से ममता बनर्जी की शरण में आ गए और ममता बनर्जी की तारीफ करने लगे उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को जब शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया था तब उन्होंने हिंदुस्तान के युवा नेताओं में अभिषेक बनर्जी का नाम नहीं लिया था लेकिन अब वह एक बार फिर ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं इसके साथ ही जितेंद्र तिवारी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दो वर्षों में संसद में आसनसोल को लेकर एक भी सवाल नहीं पूछा वह पूरे देश विदेश के लोगों और उनकी समस्याओं के बारे में बात करते हैं लेकिन आसनसोल की समस्याओं के बारे में बात नही करते हैं आसनसोल के लिए उनके पास समय नहीं है वह चाह रहे थे कि बिहार में किसी सीट से वह लोकसभा का चुनाव लड़ें लेकिन जब उनको यह पता लग गया कि वहां से जीतना उनके लिए असंभव है एक बार फिर आसनसोल के लोगों की तारीफ करने लगे जिसके लिए आसनसोल प्राथमिकता की सूची में सबसे निचले पायदान पर है वैसे ही जब आसनसोल वासीयों के लिए किसी को चुनने की बात आएगी तो वह व्यक्ति भी सबसे पीछे रहेगा आसनसोल की जनता से अनुरोध किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने से पहले इन सब बातों पर गौर करें उन्होंने कहा कि आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को एक बार फिर प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे वजह यह है कि आसनसोल में टीएमसी के अंदर गुटबाजी इतनी ज्यादा है की ममता बनर्जी ने बाहर की एक इंसान को यहां से फिर से प्रत्याशी बनाया है उन्होंने कहा कि बाबुल सुप्रियो जब सांसद बने थे तो उन्होंने यहां अपना एक स्थाई निवास लिया था यहां के वोटर लिस्ट में अपना नाम चढ़ावाया था लेकिन 2 साल हो गए अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है क्योंकि वह आसनसोल के नहीं हो पाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page