आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आसनसोल ब्लाइंड स्कूल के बॉयज हॉस्टल में लगाया गया वॉटर प्यूरीफायर:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा समय समय पर सेवा कार्य किया जाता रहता है।
आसनसोल ब्लाइंड स्कूल के बॉयज हॉस्टल के लिए एक वाटर प्यूरीफायर की आवश्यकता थी। जब आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति को इस बात की जानकारी हुई तो समिति की तरफ से यह फैसला लिया गया कि वहां पर वॉटर प्यूरीफायर का प्रबंध किया जाएगा इसके बाद कल आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा, समाजसेवी शंकर शर्मा के सहयोग से यह वाटर फ़िल्टर लगाने का सेवा कार्य किया गया ।
समिति अध्यक्ष निधि पसारी ने बताया कि ब्लाइंड स्कूल में बच्चों के द्वारा बहुत ही सुन्दर गीत प्रस्तुत किया गया। इस
मौके पर अध्यक्ष निधि पसारी,प्रांत जोनल प्रमुख मधु डुमरेवाल एवम अंगदान प्रकल्प प्रमुख स्नेहा खेमानी आदि उपस्थित थीं।












