स्थानीय लोगों को नियुक्त करने की मांग पर दोमोहानी ग्राम पंचायत के चरणपुर ओसीपी में ग्रामीणों का प्रदर्शन:
1 min read
बाराबनी :दोमहानी ग्राम पंचायत के चरणपुर ओसीपी में स्थानीय गांव के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर खनन कार्य बंद कराते हुए ठेकेदार के कार्यालय के सामने तृणमूल का झंडा लेकर प्रदर्शन किया. सूचना पाकर बाराबनी पुलिस मौके पर पहुंची.
स्थानीय काजोल सिन्हा ने कहा कि यहां काम करने वाली संस्था स्थानीय लोगों को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को लेकर काम कर रही है, उन्होंने कहा कि ईसीएल द्वारा गांव के विकास के लिए कई वादे किए गए थे लेकिन वे वादे अभी तक हकीकत में तब्दील नहीं हुए हैं । इनका कहना है कि यहां रास्ते की हालत बेहद जर्जर है । जिस रास्ते पर कंपनी के डंपर चलते हैं उन्ही रास्तों पर स्थानीय लोगों को भी आवागमन करना पड़ता है । इस वजह से अक्सर वहां हादसे होते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की नियुक्ति नहीं होने पर यह आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जयंत बनर्जी ने कहा कि हम स्थानीय लोगों के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईसीएल द्वारा पूरा क्षेत्र न दिए जाने से वह एक छोटे से क्षेत्र पर काम कर रहे हैं. ब्लास्टिंग की अनुमति नहीं दी गई है. ईसीएल की ओर से अगर पूरी तरह से काम शुरू करने की अनुमति मिली तो ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को नियुक्त किया जाएगा












