मैथन पिकनिक स्पॉट पर गंदगी को लेकर आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने मेयर विधान उपाध्याय से पूछे सवाल:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम के अध्यक्ष दानिश अजीज ने मैथन पिकनिक स्पॉट की गंदगी के संबंध में आसनसोल नगर निगम के मेयर और बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय से कुछ सवाल पूछे और साथ ही मैथन की सफाई के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ बी.डी.ओ सालानपुर और डी.वी.सी प्रबंधन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पिकनिक स्पॉट की साफ सफाई के लिए बीडीओ सालानपुर और डीवीसी प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में एक को ऑर्डिनेशन कमिटी बनाई गई है जिसके माध्यम से टेंडर निकलता है फिर मैथन पिकनिक स्पॉट की साफ सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि जब साफ सफाई के लिए टेंडर निकलता है तो मैथन पिकनिक स्पॉट पर इतनी गंदगी क्यों रहती है उन्होंने मेयर तथा बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय से मांग की कि वह इस मामले पर गंभीरता से विचार करें और मैथन पिकनिक स्पॉट की साफ सफाई को सुनिश्चित करें। उनका कहना था कि आसनसोल को सिटी आफ ब्रदरहुड कहा जाता है लेकिन जब बाहर से सैलानी आते हैं और मैथन में इतनी गंदगी देखते हैं तो आसनसोल के बारे में इनकी सोच अच्छी नहीं रहती । उन्होंने मांग की कि जिस कंपनी को यह टेंडर दिया गया है उसे रद्द किया जाए और मैथन की साफ सफाई पर ध्यान दिया जाए












