सेल आईएसपी टाउन सर्विस के पीएचई विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन:
1 min read
बर्नपुर :सेल आईसीपी टाउन सर्विस के पीएचई डिपार्टमेंट से जुड़े कर्मचारियों ने आज कार्यालय के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया इनका कहना है कि इनको पहले 26 दिन का काम मिलता था लेकिन अब इसे घटाकर 20 दिन कर दिया गया है इसके साथ ही उनके वेतन में भी कटौती की जा रही है इसके अलावा इनको इएसआई प्रोविडेंट फंड ग्रेच्युटी की सुविधा भी नहीं मिल रही है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज इन कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया इनका कहना है कि इनको पहले की तरह 26 दिन काम मिलना चाहिए इसके अलावा इनका वेतन भी बढ़ना होगा इस महंगाई के इस दौर में इतने कम वेतन से इनका गुजारा नहीं चल रहा है












