भाजपा नेता कृष्णेंदू मुखर्जी ने टीएमसी नेताओं द्वारा माध्यमिक परीक्षार्थीयों को पेन गुलाब दिए जाने पर किया कटाक्ष:
1 min read
आसनसोल :आज से पूरे प्रदेश में माध्यमिक की परीक्षा शुरू हो गई है आसनसोल के विभिन्न स्कूलों में भी माध्यमिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां माध्यमिक के परीक्षार्थी सुबह से ही परीक्षा देने पहुंच गए देखा गया कि आज जब माध्यमिक के परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में पहुंच रहे थे तो तृणमूल कांग्रेस के नेता परीक्षार्थियों को पेन गुलाब के फूल पानी मिठाई आदि दे रहे थे और उनकी हौसला अफजाई कर रहे थे इसे लेकर भाजपा प्रदेश स्तर के नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि आज जब माध्यमिक परीक्षार्थी परीक्षा केदो में जा रहे थे तब तृणमूल कांग्रेस के नेता इन विद्यार्थियों को पेन मिठाई गुलाब के फूल आदि दे रहे थे उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि टीएमसी के नेतृत्व में पूरे बंगाल में शिक्षा व्यवस्था का बेड़ा गर्क हो चुका है ऐसे में आज सुर्खियां बटोरने के लिए विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करने से कुछ नहीं होगा उन्होंने उन नेताओं को सलाह दिया कि वह अपने आला नेताओं को बताएं कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के स्तर को सुधारने के लिए काम करें जो नौकरी प्रत्याशी आज हजार दिन से ज्यादा कोलकाता के सड़कों पर बैठे हुए हैं उनके साथ न्याय करें प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की जर्जर हालत को सुधारे और इस तरह से मीडिया में बने रहने के लिए काम ना करें












