shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में रेलवे हाकरों ने थामा भाजपा का दमन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने कहा भाजपा बरगला रही है हाकरों को:

1 min read

आसनसोल :भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के तकरीबन डेढ़ सौ हाकरों ने भाजपा का दामन थाम लिया इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के तकरीबन डेढ़ सौ हाकर भाजपा में शामिल हो गए उन्होंने कहा कि पार्षद गौरव गुप्ता और रामबाबू सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाएगा इस कमेटी में गौरव गुप्ता अध्यक्ष और रामबाबू सिंह उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे इसके अलावा कई सचिव भी रहेंगे और इस तरह से आसनसोल रेलवे स्टेशन के हाकरों को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी उन्होंने कहा की नई कमेटी को साथ लेकर बहुत जल्द ही भाजपा में शामिल हाकरों का एक सेमिनार किया जाएगा उन्होंने कहा इसके बाद उनको लेकर आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम से मुलाकात की जाएगी और उनकी जो रोजमर्रा की समस्याएं हैं उनके निराकरण की कोशिश की जाएगी
हालांकि इसे लेकर जब हमने तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो यह सवाल खड़ा होता है कि आज जिस भाजपा नेता के नेतृत्व में हाकरों के भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है उस नेता के बारे में यह जानने की आवश्यकता है कि भाजपा में वह किस पद पर हैं उनको हाकरों को शामिल करने का अख्तियार है भी या नहीं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो आज शामिल हुए हैं यह भी देखना है कि वह असल में हाकर है भी या नहीं । राजु अहलुवालिया ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा आसनसोल रेलवे स्टेशन से हाकरों को हटाया जा रहा है रेलवे स्टेशन परिसर में स्टॉल को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है और दूसरी तरफ भाजपा के नेता हाकरों को भाजपा में शामिल करवाने की बात कह रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा लोगों को बेवकूफ बनाती है और यह सिर्फ आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन हाकरों के वोट को हथियाने की फिराक में किया जा रहा है राजू अहलूवालिया ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आईएनटीटीयूसी ने हाकरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार आंदोलन किया है भाजपा के निर्देश पर जब आरपीएफ हाकरों को आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर से हटा रही थी उन पर अत्याचार किया जा रहा था तब आईएनटीटीयूसी द्वारा ही आंदोलन किया गया उन्होंने बताया कि आरपीएफ द्वारा उन पर चार झूठे मामले दर्ज किए गए थे क्योंकि उन्होंने हाकरों का साथ दिया था कि भाजपा के इन झूठे वादों से अब हाकर झांसे में नहीं आएंगे और बहुत जल्द भाजपा को इन हाकरों द्वारा जवाब मिल जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page