भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी द्वारा स्कूल के सामने सफाई अभियान को एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा सस्ती राजनीति:
1 min readआसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आज ग्रीन वॉलिंटियर्स द्वारा आसनसोल के गोधूलि इलाके में ईस्टर्न रेलवे गर्ल्स स्कूल के सामने साफ सफाई की गई जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम स्कूलों के सामने सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है जबकि कल से माध्यमिक की परीक्षा शुरू होने वाली है इसको देखते हुए आज जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में ग्रीन वॉलिंटियर्स द्वारा स्कूल के सामने सफाई अभियान चलाया गया था और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया था इस बारे में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि कल से माध्यमिक की परीक्षा शुरू होने वाली है और 7 दिन पहले से ही नगर निगम द्वारा हर एक परीक्षा केंद्र वाले स्कूल की सफाई की जा रही है क्लासरूम सहित स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों की अच्छी तरीके से सफाई की जा रही है लेकिन आज पूर्व मेयर द्वारा शहर के एक स्कूल के सामने सफाई अभियान चलाया गया गुरदास चटर्जी ने कहा कि यह सस्ती राजनीति है क्योंकि अगर उनको शहर को साफ रखने में इतनी ही ज्यादा दिलचस्पी है तो वह सिर्फ आज ही के दिन ऐसा क्यों कर रहे हैं पूरे साल वह क्यों नहीं करते गुरदास चटर्जी ने कहा कि अगर उनमें दम है तो आसनसोल नगर निगम को दरकिनार करके पूरे साल पूरे शहर की साफ सफाई करें उन्होंने कहा कि यह सस्ती राजनीति है और ऐसा करके वह सिर्फ सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं उन्होंने कहा कि लोग अब इस चीज को समझ चुके हैं और उनके इस कार्य को कोई महत्व नहीं देगा












