पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में भी शुरू हुई माध्यमिक की परीक्षा:
1 min read
आसनसोल :पूरे प्रदेश के साथ-साथ आज आसनसोल में भी माध्यमिक की परीक्षा शुरू हो गई आज आसनसोल के विभिन्न परीक्षा केदो में सुबह से ही माध्यमिक परीक्षार्थी और उनके अभिभावकों का आना शुरू हो गया था आपको बता दें कि इस साल माध्यमिक की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई थी इस वजह से परीक्षार्थियों को आज बहुत सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर आना पड़ा आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था ऐसे में जिन परीक्षार्थियों को थोड़ी दूर अपने परीक्षा केंद्र जाना था उन लोगों ने सुबह-सुबह ही परीक्षा केंद्र पहुंच जाना बेहतर समझा हालांकि जब हमने इन परीक्षार्थीओं से बात की तो इनमें से किसी ने भी परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा होने की बात से इनकार किया हालांकि सभी परीक्षार्थीओं के मन में अपने जीवन की पहली बड़ी परीक्षा को लेकर डर और आशंका बनी हुई थी । इस दौरान परीक्षार्थियों की हौसला अफजाई करने के लिए आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक विभिन्न परीक्षा केंद्रों के सामने पहुंचे और उन्होंने परीक्षार्थियों को फूल और कलम भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा कि यह परीक्षार्थी अपने जीवन की सबसे बड़ी पहली परीक्षा के लिए जा रहे हैं ऐसे में उनकी तरफ से आज परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी गई












