राजू मिश्रा बने आसनसोल नगर निगम के नए कमिश्नर:
1 min read
आसनसोल :एक बार फिर से आसनसोल नगर निगम के कमिस्नर का तबादला किया गया है। हाल ही आकांक्षा भास्कर को आसनसोल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया था। लेकिन अब उनकी जगह राजू मिश्रा यह जिम्मेदारी निभाएंगे । राज्य सरकार को तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमे आसनसोल के अलावा कोलकाता हावड़ा सिलिगुड़ी निकायों के भी कमिश्नरों के तबादले किए गए हैं।












