कुल्टी के कदविटा इलाके में एक कुएं से मिली एक व्यक्ति की लाश इलाके में सनसनी:
1 min read
कुल्टी :गांव के कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी थाना अंतर्गत कडोविटा आदिवासी मोहल्ले से सटे कुएं के बगल में कपड़े और जूते पड़े हुए थे। वहीं, खबर मिलते ही चौरंगी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की तलाशी शुरू की, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग द्वारा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुंए से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान दमागरिया इलाके के रहने वाले गोबिंद रुइदास (36) के रूप में की गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की शुरुआती धारणा है कि नशे में नहाने के दौरान गलती से व्यक्ति कुएं में गिर गया और यह घटना घटी। चौरंगी चौकी पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटनास्थल पर चौरंगी चौकी प्रभारी कार्तिक चंद्र भुई सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे












