shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पद मिले ना मिले दीदी के हाँथो को मजबूत करने के लिए करेंगे कार्य कंबल वितरण के दौरान रोहित नोनिया ने भरी हुंकार:

1 min read

कुल्टी : कुलटी विधानसभा के सीतारामपुर रामकृष्ण मिशन आश्रम इलाके मे आसनसोल नगर निगम के 18 नंबर वार्ड कमिटी द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम मे तृणमूल के पूर्व पार्षद रोहित नोनिया, तृणमूल नेता उज्जवल चटर्जी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इनके अलावा मीर हासिम, विनोद साव, सचिन घोष, तपन मंडल, भारती बाउरी, गिरीश सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए, इस कंबल वितरण कार्यक्रम मे करीब 500 कंबल गरीब असहाय व जरुरत मंदो के बिच वितरित किये गये। इस दौरान रोहित नोनिया ने कहा तृणमूल कॉंग्रेस हमेशा से मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के नेतृत्व मे राज्य की आम जनता के साथ खड़ी है, जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं से उन्हें निजात दिलाने के लिये वह हर वक्त तत्पर हैं, चाहे शीतकालीन हो या फिर गर्मी या बरसात राज्य की जनता के जरूरतों के हिसाब से तृणमूल का हर एक सिपाही आम जनता की सेवा मे लगा है, चाहे वो सरकारी सुविधा हो या फिर गैर सरकारी। राज्य की हर एक जनता उन सुविधाओं का लाभ उठा रही है, लोगों के घर -घर जाकर उनको विभिन्न प्रकार के योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे की राज्य की जनता अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी गुज़ार सके, उन्होंने कहा उनको पार्टी मे पद मिले ना मिले वह किसी पद के लिये किसी भी प्रकार का लोभ अपने मन मे नही रखते, वह सिर्फ इतना जानते हैं की उनको राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के हांथों को मजबूत करना है, उसी उदेश्य से वह शिल्पाँचल के कोने -कोने मे जाकर शिल्पाँचल के लोगों की उनकी जरूरतों के अनुसार मदद पहुँचा रहे हैं। इसी क्रम में सीतारामपुर मे यह कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। उनका एक ही उद्देश्य है वह और उनकी पार्टी के नेता दीदी के हाँथो को मजबूत करना चाहते हैं, उन्होने कहा उनको इन कार्यों को करने मे बाधाएं भी आ रही है बावजूद उसके वह अपने कार्यों को किये जा रहे हैं उनका एक ही मकसद है चाहे जो हो जाए वह अपने रास्तों से भटकेंगे नही वह तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के हांथों को मजबूत करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page