गुरु नानक मिशन गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं को सबुज साथी परियोजना के तहत प्रदान किए गए साइकिलें:
1 min read



आसनसोल :आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में स्थित गुरु नानक मिशन गर्ल्स हाई स्कूल में आज राज्य सरकार के सबूज साथी परियोजना के तहत स्कूल की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया इस मौके पर स्कूल प्रबंधन से जुड़े आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे इनमें आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा स्कूल कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह छाबड़ा अमरजीत सिंह उप्पल अनिल सिंह गंभीर संजोग सिंह गुरमीत सिंह तथा स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर शायरा बानो सहित स्कूल के तमाम शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे इस मौके पर कुल 140 छात्राओं को साइकिल प्रदान किए गए इस मौके पर राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि राज्य सरकार की सबूज साथी परियोजना के तहत इस साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि आज 140 छात्राओं को यह साइकिल प्रदान किया गया उन्होंने कहा कि गुरु नानक मिशन गर्ल्स हाई स्कूल हमेशा छात्राओं के शिक्षा के लिए प्रयास करता रहता है और आज इसी क्रम में इन छात्रों को यह साइकिल प्रदान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल की छात्राओं को राज्य सरकार के सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगे वहीं स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर शायरा बानो ने कहा कि गुरु नानक मिशन गर्ल्स हाई स्कूल की तरफ से छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयास किया जाता है यह कोशिश रहती है कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसी वजह से आज छात्राओं को यह साइकिलें प्रदान की जा रही हैं उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं के अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी स्कूल हमेशा तत्पर रहता है । वहीं आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि आज राज्य सरकार के सबूज साथी परियोजना के तहत स्कूल की तरफ से छात्राओं को साइकिल प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रबंधन कमेटी की तरफ से स्कूल को इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए कमेटी के तमाम सदस्य यहां उपस्थित हैं












