दिलदारनगर के रहने वाली शांति देवी की तालाब में डूब कर मौत मानसिक रूप से थी बीमार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के दिलदारनगर शिव मंदिर रोड इलाके में रहने वाली शांति देवी कि आज स्थानीय एक तालाब में डूब कर मौत हो गई इस बारे में जब हमने उनके बेटे यतेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार थी और होम्योपैथी की दवा खाया करती थी कल रात खाने के बाद रोज की तरह सब सोने चले गए रात 2:00 से ढाई के बीच पता चला कि उनकी मां घर में नहीं है रात से ही पूरा परिवार उनको ढूंढने में लग गया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला इसके बाद उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाना आसनसोल आरपीएफ मैं गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई उसके बाद आज सवेरे उनको पता चला कि दिलदारनगर के एक तालाब से उनकी मां का शव बरामद हुआ है उन्होंने बताया क्योंकि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और होम्योपैथी की दवा खाया करती थी उनका अनुमान है कि इसी मानसिक समस्या के कारण वह तालाब में गिर गई होगी जिससे उनकी मौत हो गई घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया












