चौरंगी फांड़ि अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक खड़ी ट्रक में लगी आग, शार्ट सर्किट की जताई जा रही है आशंका:
1 min read
कुल्टी :हल्दिया से कानपुर जाते समय एक ट्रक में आग लगने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। समाचार सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की आधी रात को ट्रक चालक ट्रक रोककर आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ि अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दामागड़िया रेलवे पुल के पास एक लाइन होटल में खाना खाने गया । अचानक उसने अपने ट्रक से धुआं निकलते देखा। उसके बाद ट्रक ड्राइवर के केबिन में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर चौरंगी फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ट्रक चालक का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी












