पश्चिम बर्धमान जिला सुचना और संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम के नेतृत्व में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के कांफ्रेंस हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस जिले के सूचना और संस्कृति विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था यहां जिला प्रशासन से जुड़े तमाम बड़े अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु भी उपस्थित थे । इस मौके पर महात्मा गांधी के प्रिय भजन भी गाए गए जिला शासक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया इस मौके पर अपने वक्तव्य में जिला शासक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में ज्यादा कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है उनके जीवन और उनके बलिदानों के बारे में यह देश नहीं पूरा विश्व जानता है उन्होंने अहिंसा की नीति पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई और आज उनके अहिंसक रुप से आंदोलन को संचालित करने की नीति को पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है उन्होंने कहा कि आज विश्व में अगर कहीं पर भी किसी को अपना विरोध प्रदर्शन करता है तो वह महात्मा गांधी के दिखाएं अहिंसक मार्ग पर चलकर अपना विरोध दर्ज कर रहा है












