राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज आसनसोल अदालत के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से माल्यार्पण किया गया यहां पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे यहां पर सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है आज उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया उन्होंने कहा कि साल में सिर्फ एक बार उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से ही महात्मा गांधी को सही अर्थों में श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की जा सकती आज पूरे देश में राजनीतिक अस्थिरता छाई हुई है ऐसे में अगर महात्मा गांधी को सही मायने में श्रद्धांजलि अर्पित करनी है तो उनके दिखाएं रास्ते पर चलना होगा तभी हम एक ऐसे देश का निर्माण कर सकते हैं जिसकी कल्पना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी












