डीएवी पब्लिक स्कूल के पुल कार में लगी आग, इलाके में सनसनी:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के कल्याणपुर सैटलाइट टाउनशिप इलाके में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के एक पुल कार में आज सुबह अचानक आग लग गई घटना के बारे में जानकारी देते हुए इस पुल कार के मालिक राजेश बावरी ने कहा कि डीएवी स्कूल के कुछ बच्चे रोज यहां पर पटाखा फोड़ते हैं जब फुल कार चालक या मालिक उनको मना करते हैं तो यह बच्चे उन पर हमला भी करते हैं आज भी ऐसा ही कुछ हुआ जब अन्य दिनों की तरह वह स्कूल के बच्चों को घर से स्कूल लेकर आए और स्कूल पहुंच कर अपनी गाड़ी को स्कूल के निकट पार्क करके रखा था तब इसी स्कूल के कुछ अन्य बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे उनको मना किया गया लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी कुछ देर बाद अचानक उनकी गाड़ी में आग लग गई उनका कहना है कि पटाखे फोड़ने के कारण ही उनकी गाड़ी में आग लगी है इस अग्निकांड में उनकी गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत आग पर काबू पाया इस घटना के बाद पुल कार मलिक डीएवी स्कूल प्रबंधन से मिलने गए इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई












