सैयद मोहम्मद अफरोज बने पश्चिम बंगाल राज्य तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के जेनरल सेक्रेटरी:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पार्टी के मूल संगठन के साथ-साथ विभिन्न शाखा संगठनों में भारी फेरबदल किया गया है इसी क्रम में शिल्पांचल के वरिष्ठ टीएमसी नेता सैयद मोहम्मद अफरोज को पश्चिम बंगाल राज्य तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है उनको यह नया पद मिलने पर कल आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार आसनसोल तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक 1 के जेनरल सेक्रेटरी ड जीशान इलाही तथा अन्य टीएमसी कार्यकर्तायों ने उनको फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई दी इस मौके पर सैयद मोहम्मद अफरोज ने कहा कि उनका जो यह नया पद मिला है उसके लिए वह तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उन पर यह भरोसा जताया है उन्होंने बताया कि इससे पहले वह पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके कार्यों को देखते हुए उनको यह पदोन्नति मिली है कि वह अपनी क्षमता अनुसार सिर्फ अल्पसंख्यक वर्ग ही नहीं समाज के हर एक वर्ग के उत्थान के लिए काम करने की कोशिश करेंगे और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जाता है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे












