आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स भवन में हुई चेंबर की 13 वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक:
1 min read
आसनसोल :कल आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स भवन में चेंबर की 13 वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई । जिसकी शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। चेम्बर के आजीवन सदस्य एवं भूतपूर्व चेम्बर पदाधिकारी रहे श्रीप्रकाश खण्डेलवाल की मृत्यु हो जाने पर सभी ने एक मिनट का मौन रह कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस मौके पर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई । चेम्बर सचिव शम्भू नाथ झा ने बताया कि फरवरी माह में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसका विषय होगा आसनसोल क्षेत्र में उद्योग को कैसे बढ़ावा मिले। जिसमें उद्योग मंत्री से लेकर कोल इंडिया, रेलवे , सेल एवं अन्य विभाग के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा । इसके साथ और भी उन्नयन मूलक विषयों पर चर्चा हुई । बैठक में अध्यक्ष ओम बागड़ियां, सचिव शम्भू नाथ झा, कोषाध्यक्ष आलोक धर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन अग्रवाल,सलाहकार सत्यनारायण दारूका ,पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे ।












