shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में पार्टी के जिला कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण:

1 min read

आसनसोल :देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के विभिन्न संगठनों दफ्तरों के साथ-साथ विभिन्न पार्टी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया पश्चिम बर्धमान जिले के भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर भाजपा जिला संगठन के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे ध्वजारोहण के उपरांत सभी का मुंह मीठा भी कराया गया कार्यक्रम के दौरान बप्पा चटर्जी ने कहा कि आज भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस है यह एक ऐसा दिन है जब हम सब भारतवासी को गर्व होता है कि हम विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र में रहते हैं उन्होंने कहा कि आज केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार है जिसने न सिर्फ देश को विश्व के मानचित्र पर एक नया सम्मान प्रदान किया है बल्कि देश में भी गणतंत्र की जड़ों को और मजबूत किया है उन्होंने कहा कि इस देश ने आपातकाल को भी झेला है और देखा है की किस तरह से कुछ शक्तियां देश में लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी हुई है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश के सबसे पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को भी सशक्त किया जा रहा है और यही किसी भी गणतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है उन्होंने उदाहरण स्वरूप द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाना और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का हवाला दिया वहीं बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में ही 51 नंबर वार्ड इलाके में ध्रुवडांगा दुर्गा मंदिर परिसर में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण हुआ यहां पर भी स्थानीय लोगों और खासकर बच्चों का मुंह मीठा कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page