shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्दवान शाखा द्वारा जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस:

1 min read

आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम वर्धमान जिला शाखा कि तरफ से आसनसोल के कुमारपुर इलाके में पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां देश का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया सबसे पहले यहां ध्वजारोहण किया गया दानिश अजीज द्वारा यहां ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर यहां एआइएमआइएम के हीरापुर क्षेत्र के नेता मोहम्मद मंसूर आलम पार्टी के युवा नेता मोहम्मद साजिद खान इस कार्यक्रम के संयोजक कैलाश दास 24 नंबर वार्ड के एआइएमआइएम नेता हफीज अल्ताफ अलीयावी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी परेश चक्रवर्ती सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद थे । ध्वजारोहण के उपरांत यहां पर बच्चों के लिए एक चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शैक्षिक किट और व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए इसके अलावा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया इस चित्रकारी प्रतियोगिता में अरुणिमा बरुई ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं उषा बाउरि को द्वितीय और सईदा शमशेर को तीसरा स्थान हासिल हुआ इन तीनों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया इस मौके पर दानिश अजीज ने कहा कि भारत की आजादी के बाद अगर हर एक भारतवासी के लिए सबसे महत्वपूर्ण कोई दिन है तो वह है आज का दिन जब हमें हमारा संविधान मिला था इस देश में बहुत से धर्म के लोग रहते हैं बहुत सी जातियां रहतीं हैं उनकी अपनी मान्यताएं हैं संस्कार हैं लेकिन हम सबको जो एक सूत्र में पिरो की रखती है वह है हमारा संविधान यह एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें हर एक भारतीय को समान अधिकार प्रदान किया है उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमेशा कहा है कि हमारा देश संविधान से चलेगा लेकिन कुछ शक्तियां ऐसी है जो संविधान को दरकिनार कर अपनी मर्जी से देश को चलाने की कोशिश कर रही है उन्होंने कहा कि यह शक्तियां बहुमत के दम पर संविधान में मनचाहा बदलाव को लाने की कोशिश कर रही है जिसका आने वाले समय में देश की एकता और संप्रभुता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का 75 वां गणतंत्र दिवस है और बहुत जल्द देश में लोकसभा के चुनाव भी होने वाले हैं ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आज के दिन हम सब भारतवासी यह शपथ लें की आने वाले लोकसभा चुनाव में हम मतदान करते समय सिर्फ एक चीज को अपने जेहन में रखें कि हमें उस प्रत्याशी और उस पार्टी को चुनना है जो हमारे इस संविधान की रक्षा कर सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page