आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस, स्कूल के कर्णधार सचिन राय ने फहराया झंडा:
1 min read
आसनसोल :देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाया गया इसी क्रम में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल परिसर में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया स्कूल के कर्णधार सचिन राय ने यहां ध्वजारोहण किया इस मौके पर यहां स्कूल के तमाम शिक्षक उपस्थित थे सचिन राय ने यहां ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगीत गया गया इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत खास है आज ही के दिन सन 1950 में हमें हमारा संविधान मिला था एक ऐसा संविधान जिसने हमारे देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किया था विशेष कर देश के बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्रदान किया था उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा जरिया है जिससे सभी समस्याओं का निराकरण हो सकता है उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जितना विकास होगा देश उतना ज्यादा तरक्की करेगा इसलिए उन्होंने देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर देश के हर एक नागरिक को यह शपथ लेने की अपील की कि वह सिर्फ अपने बच्चों को ही नहीं उन जरूरतमंद बच्चों को भी शिक्षित करने का बीड़ा जरुर उठाएं जिन तक शिक्षा की रौशनी नहीं पहुंच पा रही है उन्होंने कहा कि जो लोग समर्थ हैं वह अगर कम से कम एक बच्चे को शिक्षित करने का बीड़ा उठा ले तो आने वाले समय में भारत में एक भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा और तब भारत को एक बार फिर विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता












