दिल का दौरा पड़ने से एक बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने लगाया ईएसआई हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप:
1 min read
आसनसोल :सीतारामपुर के सुभाष पाड़ा के निवासी स्वपन सेन की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके बेटे सौरभ सेन ने बताया कि उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था उनको सोमवार को ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता की अवस्था को देखकर ड मानस मुखर्जी ने कहा था कि ड रमन राज आएंगे उनके पिता का इको कार्डियोग्राम करना होगा। लेकिन भर्ती के बाद 4 दिन बाद भी रमन राज नही आए । उन्होंने बताया कि उनके पिता खुद चल फिर रहे थे फिर भी उनकी आईसीयू में रखा गया था। फिर वहां आज उनको ऐसा दिल का दौरा कैसे पड़ गया कि उनकी 10मिनट में मौत हो गई। सौरभ ने कहा की उन्होंने कई बार हॉस्पिटल प्रबंधन से कहा कि उनके पिता को रेफर कर दिया जाए लेकिन हॉस्पिटल की तरफ से उनको अंधेरे में रखा गया। इस घटना को लेकर उन्होने ईएसआई हॉस्पिटल के सुपर से शिकायत की है। उन्होंने साफ कहा कि उनके पिता की मौत इलाज में लापरवाही की वजह से हुई












