गणतंत्र दिवस पर 44 नंबर वार्ड में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में हुआ सामूहिक भोजन का कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड इलाके में 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सरकारी कुंआ के पास वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को लोगों का भोजन कराया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष साजिद अंसारी गुड्डू नार्थ ब्लॉक एक के महासचिव मोहम्मद इम्तियाज अली पुतुल नार्थ ब्लॉक एक के जनरल सेक्रेटरी अमन खान वार्ड नंबर 44 के समाजसेवी पवन वर्मा सहित इस वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई इस मौके पर यहां अमरनाथ चटर्जी के अलावा टीएमसी नेता भानु बोस शाहिद परवेज़ समाजसेवी फिरोज खान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे । इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज 26 जनवरी है सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया था शाम को इस वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यहां पर भोजन का प्रबंध किया गया है जिससे कि इस वार्ड के सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करें और आज के इस दिन को मनाएं । उन्होंने सभी को एक बार फिर गणतंत्र दिवस की बधाई दी












