सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन:
1 min read

बर्नपुर :नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष पर सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से भी नेताजी को याद करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया बर्नपुर में हमारा संकल्प के कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर हमारा संकल्प के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण किया इस मौके पर यहां संस्था के वर्किंग प्रेसिडेंट पवन गुटगुटिया जॉइंट सेक्रेटरी अजय वर्मा सचिव राजेश देवघरिया महिला समिति की अध्यक्ष मुनमुन राय सचिव ज्योति वाला असलम विक्रम पासवान दोलन सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर पवन गुटगुटिया ने कहा कि आज हर एक भारतवासी के लिए बेहद खास दिन है आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उन्होंने देश की आजादी के लिए वह संघर्ष किया जो आज इतिहास में दर्ज है उन्होंने कहा कि नेताजी के अंदर न सिर्फ देश भक्ति बल्कि संगठनात्मक शक्ति नेतृत्व क्षमता और एक लक्ष्य के प्रति कैसे अविचल रहकर आगे बढ़ा जाए यह सारे गुण थे उन्होंने नई पीढ़ी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पदचिन्हों पर चलने का आवाह्न किया












