फर्जी एससी एसटी सर्टिफिकेट प्रदान करने पर नकेल कसने की मांग पर आदिवासी समाज ने सौंपा जिला शासक को ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल आदिवासी कल्याण समिति की तरफ से पूरे राज्य के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिला शासक के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा पिछड़ा श्रेणी कल्याण मंत्रालय के मंत्री को ज्ञापन सोपा गया । इससे पहले संगठन के सदस्य आसनसोल के बीएनार मोड पर इकट्ठा हुए और वहां से रैली की शक्ल में जिला शासक दफ्तर तक गए इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए आदिवासी कल्याण समिति के राज्य सचिव पार्सल किसकु ने बताया की पूरे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पश्चिम वर्धमान जिले में भी गैर आदिवासी लोगों को बड़े पैमाने पर एससी एसटी सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है जिससे आदिवासी समाज के लोग शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी वंचित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जहां यह देखा जा सकता है कि जो लोग आदिवासी समाज के नहीं है उनको भी इस तरह के सर्टिफिकेट प्रदान कर दिए गए हैं जिस वजह से आदिवासी समाज के लोग वंचित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि संदेशखाली 123 विधानसभा केंद्र से सुकुमार महतो नामक एक व्यक्ति दो बार खड़े हुए और वहां से जीते हैं उन्होंने कहा कि यह विधानसभा केंद्र आदिवासी समाज के लोगों के लिए संरक्षित है ऐसे में सुकुमार महतो यहां से कैसे चुनाव लड़ सकते हैं क्योंकि वह आदिवासी नहीं है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुल्टी के रहने वाले उज्जवल महतो को आसनसोल एसडीओ कार्यालय से एससी सर्टिफिकेट मिला है जबकि इसी व्यक्ति को बांकुड़ा के खातरा से ओबीसी सर्टिफिकेट मिला है उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों उदाहरण है जिससे यह साबित होता है कि एससी एसटी सर्टिफिकेट प्रदान करने में व्यापक गड़बड़ी की गई है उन्होंने कहा कि आज जिला शासक के माध्यम से मुख्यमंत्री और पिछड़े श्रेणी कल्याण मंत्रालय को ज्ञापन सोपा गया












