shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

निरसा के पूर्व विधायक अरुण चटर्जी के नेतृत्व में मैथन में दुकानदारों के प्रदर्शन पर सीआईएसएफ द्वारा लाठीचार्ज का आरोप:

1 min read

मैथन :डीवीसी के मैथन प्रशासनिक भवन के सामने झारखंड के निरसा विधानसभा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की मौजूदगी में मैथन डैम के दुकानदारों के समर्थन में जब विरोध प्रदर्शन किया गया तो सीआईएसएफ द्वारा कथित तौर पर लाठीचार्ज किया गया बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए । वहीं, कई कारों में तोड़फोड़ की गयी. गौरतलब है कि यह घटना गुरुवार को मैथन प्रशासनिक भवन के सामने हुई थी. मालूम हो कि आंदोलन शुरू होने से पहले मैथन डीवीसी के सीआईएसएफ बलों के साथ प्रदर्शनकारियों की बहस हुई थी और इसी के चलते इससे अशांति फैल गई, जो पथराव तक पहुंच गई । सीआईएसएफ बलों ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया. इस घटना में छह से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गये. जिनका इलाज डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में चल रहा है. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा, इतने सालों से मैथन में व्यापार कर रहे गरीबों की दुकानें डीवीसी तोड़ना चाहती हैऔर हमने डीवीसी के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया. हमने गुरुवार को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन शुरू किया. लेकिन अब
सीआईएसएफ बल क्रूरता पर उतर आए हैं। पिछले एक माह से डीवीसी अधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की जा रही है। फिर भी डीवीसी अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। इसी को देखते हुए इस दिन जब विरोध प्रदर्शन किया गया तो सीआईएसएफ ने अमानवीय तरीके से लाठीचार्ज कर दिया. जिससे उनकी पार्टी के कई नेता और प्रदर्शनकारी घायल हो गये.हालांकि घटना को लेकर सीसीआइएसएफ अधिकारी विनय काजिला ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पहले पथराव शुरू किया और जवाब में सीसीआइएसएफ ने लाठीचार्ज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page