राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आसनसोल में बर्नवाल रिलीफ सोसायटी भवन में मनाई गई अकाल दीपावली:
1 min read

आसनसोल :अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में कल बर्नवाल रिलीफ सोसायटी भवन में संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार बर्नवाल के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार बर्नवाल निरंजन कुमार श्याम कुमार बर्नवाल दिलीप बर्नवाल नरेश गुप्ता परमानंद बर्नवाल नीरज कुमार अंशु बर्नवाल सहित बर्नवाल समाज के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में बर्नवाल महिला समिति अहिबरन युवा महिला समिति अहिबरन युवा संघ के सदस्यों की भी अहम भूमिका रही। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में उत्सव मनाया जा रहा है आसनसोल में भी बर्नवाल रिलीफ सोसायटी द्वारा इस दिन को मनाया जा रहा है इस मौके पर जो खुशी राम नाम की जो लहर पूरे देश में चल रही है आसनसोल भी उससे अछूता नहीं है इस दिन को मनाने के लिए बरनवाल रिलीफ सोसायटी भवन में 1111 दीए जलाए गए सभी के दिल और जुबान पर एक ही नारा था वह था जय श्री राम












