मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर हुए विभिन्न कार्यक्रम:
1 min read
आसनासोल :श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मारवाड़ी युवा मंच आसनासोल सिटी शाखा के सदस्यों ने बड़े धूम धाम से मनाया। शहर के बाज़ार इलाके में घासीराम अग्रवाल सरणी स्थित दारुका धर्मशाला के निकट श्री राम मंदिर को फूलों और लाइटों से खूब सजाया गया।
तत्पश्चात् श्री राम मन्दिर के बाहर, राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की ख़ुशी में 1100 घी के दीपक “जय श्री राम” लिखकर सजाये एवं प्रज्ज्वलित किए गए।
इस कार्यक्रम में मायूम आसनसोल सिटी शाख़ा एवं मायूम आसनसोल अनंता शाख़ा के सदस्यों ने खूब बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके बाद श्री राम दरबार के समक्ष सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसकी गर्जना से सारा वातावरण राम मय हो गया।
कार्यक्रम के अंत में, आने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरण किया गया जहाँ सैंकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद थे।
संस्था के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव संदीप दारुका समेत भारी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।












