shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के अध्यक्ष पद से हटाए जाने से नाराज सुजीत मुखर्जी ने की तापस बनर्जी से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के पूर्व टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने आज आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तथा रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के साथ उनके कार्यालय में मुलाकात के आपको बता दें कि 3 दिन पहले सुजीत मुखर्जी को ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटा दिया गया इसी मुद्दे को लेकर आज सुजीत मुखर्जी ने तापस बनर्जी से मुलाकात के और उनको हटाने का कारण जानने की कोशिश की सुजीत मुखर्जी ने कहा कि वह टीएमसी के वफादार सैनिक हैं और उन्होंने पांडवेश्वर में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को विधायक बनने के लिए काफी मशक्कत की जितेंद्र तिवारी जब नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ चुनाव में खड़े हुए थे तब तृणमूल कांग्रेस वहां पर पिछड़ रही थी लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को जीत दिलवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई इसके बाद भी उन्होंने उस क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काफी मेहनत की लेकिन उनको अचानक हटा दिया गया उन्होंने कहा कि उनको बिना कोई कारण बताएं ब्लॉक अध्यक्ष के पद से हटाया गया है जिसका उनको बहुत दुख है हालांकि उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को देखकर राजनीति करते हैं इसलिए पार्टी के साथ गद्दारी करने का कोई सवाल ही नहीं है लेकिन उनको अपने सवालों के जवाब चाहिए और इसके लिए वह राज्य नेतृत्व से भी संपर्क करेंगे उन्होंने कहा कि आज इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने तापस बनर्जी से मुलाकात की वह विधान उपाध्याय से भी मुलाकात करेंगे उन्होंने कहा कि वी शिवदासन दासु और मलय घटक से फोन पर बात हुई है उन्होंने कहा कि मलय घटक ने बताया कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है जो भी किया गया है आईपैक द्वारा किया गया है लेकिन जब उन्होंने आईपैक के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया वही जब हमने इस बारे में तापस बनर्जी से पूछा तो उन्होंने कहा कि सुजीत मुखर्जी से उनका काफी पुराना रिश्ता है सुजीत मुखर्जी एक बेहद निष्ठावान पार्टी के कार्यकर्ता है जरूर उनको बिना किसी कारण के हटने से उनका दुख पहुंचा है किसी को भी दुख पहुंच सकता है लेकिन वह पार्टी के वफादार सैनिक है और पार्टी का नुकसान हो ऐसा कोई भी काम वह नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी पद से हटाया जाता है तो उसके वजह जानने का उसको अधिकार है और इसी मुद्दे को लेकर आज वह उनसे मिलने आए थे उन्होंने सुजीत मुखर्जी को समझाया कि ममता बनर्जी को देखकर वह पार्टी करते रहे और आने वाले लोकसभा चुनाव में टीएमसी को भारी बढ़त दिलाने के लिए मेहनत करें उन्होंने कहा कि सुजीत मुखर्जी ने उनकी बातों को सुना और कहा कि पार्टी के प्रति उनके विश्वसता में कोई कमी नहीं आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page