shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के मूर्तिकार सुशांत राय की मोम के नए म्यूजियम का मलय घटक ने किया उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आज आसनसोल के महीशीला कॉलोनी इलाके में आसनसोल के प्रख्यात मोम के मूर्तिकार सुशांत राय के म्यूजियम के नए चरण का उद्घाटन किया गया आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक ने फीता काटकर इस नए म्यूजियम का उद्घाटन किया इस म्यूजियम का नाम शीश महल पैलेस आफ मिरर्स रखा गया है उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री मलय घटक के अलावा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी और समाज सेवी सचिन राय 20 नंबर वार्ड के पार्षद अनुप माजी स्थानीय टीएमसी नेता विश्व रंजन बसु तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे ।मलय घटक ने इस म्यूजियम का फीता काटकर उद्घाटन किया इससे पहले सुशांत राय द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उत्तरीय ओढ़ाकर तथा मोमेंटो देकर सुशांत राय ने अपने म्यूजियम में उनका स्वागत किया म्यूजियम को देखकर मलय घटक ने सुशांत राय की तारीफ की और कहा कि जिस कलाकारी के साथ सुशांत राय ने इन मूर्तियों को जीवंत रूप प्रदान किया है वह काबिले तारीफ है आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर सुशांत राय द्वारा निर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक मोम की प्रतिमा और स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया वहीं सुशांत राय ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर इस म्यूजियम का उद्घाटन करने के लिए उनका निमंत्रण स्वीकार करने पर उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि उन जैसे लोगों की हौसला अफजाई की वजह से ही वह अपना कार्य कर पाते हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह देश-विदेश के और भी कई विभूतियों की मूर्तियां बनाने के इच्छुक हैं । सचिन राय ने कहा की आसनसोल जैसे शहर में सुशांत राय ने अपनी लगन से जिस तरह से इस म्यूजियम को बनाया है वह देखते ही बनता है उन्होंने कहा कि इस म्यूजियम में जो मूर्तियां रखी गई है उनकी कलाकारी विश्व के किसी भी कलाकार को पीछे छोड़ देगी उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि सुशांत राय इसी तरह से अपने काम को और आगे बढ़ाएं और आसनसोल का नाम रौशन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page