पुलिस के हत्थे चढ़ा स्कुटी चोर, चोरी की स्कूटी बरामद:
1 min read

सालानपुर :सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर चौकी क्षेत्र के रूपनारायणपुर स्टेशन रोड से शुक्रवार को संदीप चौहान नामक व्यक्ति की स्कूटी चोरी हो गई। चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। शनिवार शाम लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कीफिर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रूपनारायणपुर इलाके से धीरेन मंडल (19) नामक युवक को गिरफ्तार किया. । बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक झारखंड के पथराल का रहने वाला है। . साथ ही पुलिस ने चोरी की स्कूटी (डब्ल्यूबी 44ए 6446) भी बरामद कर ली. गिरफ्तार युवक धीरेन मंडल रूपनारायणपुर इलाके में एक मिठाई की दुकान में काम करता था गिरफ्तार युवक को रविवार सुबह अदालत ले जाया गया। पुलिस ने जांच लंबित रहने तक सात दिन की पुलिस हिरासत मांगी है।












