राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महावीर स्थान मंदिर परिसर में हुए कई धार्मिक कार्यक्रम:
1 min read

आसनसोल :आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन है इसे देखते हुए पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है शिल्पांचल के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है इसी क्रम में आसनसोल की जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है आज सुबह से ही महावीर स्थान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है कई जोड़े पूजा अर्चना में लीन थे वहीं महावीर स्थान कमेटी की तरफ से पूजा अर्चना भजन कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया आपको बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कल से ही महावीर स्थान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है आज शाम को भी यहां धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे दीप प्रज्वलित कर यहां प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा












