बाराबनी के जामग्राम में खेला गया स्वर्गीय मानिक उपाध्याय पप्पू उपाध्याय मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल:
1 min read

बाराबनी :जाम ग्राम विद्रोही संघ की तरफ से बाराबनी विधानसभा के जाम ग्राम सिधु कानु फुटबॉल मैदान में स्वर्गीय मानिक उपाध्याय पप्पू उपाध्याय मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आज इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया यहां बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा वरिष्ठ टीएमसी नेता तथा बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह टॉलीवुड अभिनेत्री रित्तिका सेन सहित इस क्षेत्र के तमाम निवासी मौजूद थे विधान उपाध्याय असित सिंह ने विजेता उपविजेता सहित विभिन्न पुरस्कार प्रापकों को पुरस्कार प्रदान किया इस मौके पर असित सिंह ने कहा की बहुत सफलता के साथ इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता को पहले गांव के अंदर किया जाता था इस साल यह गांव के बाहर इस फुटबॉल मैदान में आयोजित हुआ यहां पर बड़ी संख्या में दर्शक हर मैच का आनंद उठाने के लिए आए थे उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से इस क्षेत्र में खेलकूद में जो प्रतिभाएं हैं उनको बढ़ावा मिलेगा उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि कम से कम दिन में 2 से 3 घंटे वह खेलकूद के लिए समय निकाले इससे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में और विधान उपाध्याय के तत्वावधान में यहां पर खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं ली जा रही हैं












