रंगनियां पाड़ा महावीर स्थान मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के एसबी गोराई रोड के किनारे रंगनियां पाड़ा स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर से आज एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई कि कलश यात्रा ने इस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया फिर वापस आकर मंदिर परिसर में यात्रा समाप्त हुई इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर समिति से जुड़े संजय कुमार ने कहा कि 19 जनवरी को इस मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ था उसी को देखते हुए आज यह कार्यक्रम किया गया उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पिछले 12 वर्षों से नियमित होता आ रहा है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम किया गया यहां पर कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे इस मौके पर मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया












