79 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान कंबल वितरण निशुल्क नेत्र जांच शिविर में पहुंचे मंत्रि मलय घटक:
1 min read
बर्नपुर :आसनसोल नगर निगम के 79 नंबर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज बर्नपुर के एक्शन कमेटी मैदान में एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर कंबल वितरण तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी प्रवीर धर आदि भी उपस्थित थे । मलय घटक ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री ने कहा कि जब वामफ्रंट की सरकार पश्चिम बंगाल में थी तब की तुलना में आज पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज की संख्या कहीं ज्यादा हो गई है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा लोगों के हित के लिए सोचती हैं और उसी के अनुसार वह अपनी सारी परियोजनाओं को बनाती हैं उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार की तरफ से ममता बनर्जी के नेतृत्व में ढेरों जन कल्याणकारी परियोजना चल रही है जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है उन्होंने कहा कि आसनसोल में 500 बेड का एक बहुत बड़ा निजी अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा जिससे यहां के लोगों को चिकित्सा के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा उन्होंने इस रक्तदान नेत्र जांच शिविर और कंबल वितरण कार्यक्रम के आयोजन के लिए 79 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी












