मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में आसनसोल जिला अस्पताल में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला अस्पताल में आज रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष मलय घटक के नेतृत्व में एक बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित इस अस्पताल के तमाम चिकित्सक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए रोगी कल्याण समिति के एक सदस्य ने बताया कि आज रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठक हुई जिसमें रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष मंत्री मलय घटक भी उपस्थित थे यहां पर अस्पताल में किस तरह से और बेहतर ढंग से रोगियों को चिकित्सकीय सेवा प्रदान की जा सके इस पर चर्चा हुई वहीं ट्रॉमा सेंटर को लेकर उन्होंने कहा कि पहले ट्रॉमा सेंटर लेवल 2 का था लेकिन वर्तमान में आसनसोल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर को लेवल 3 का कर दिया गया है । इससे अब ट्रॉमा सेंटर के बदले आसनसोल जिला अस्पताल में जो वार्ड है वहीं पर ऑर्थोपेडिक और अन्य चिकित्सकों की निगरानी में हादसों के शिकार रोगियों का इलाज होगा वहीं जिला अस्पताल से ज्यादा रेफर किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह जिला अस्पताल है मेडिकल कॉलेज नहीं इस वजह से यहां पर बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है यही वजह है कि कुछ रोगियों को रेफर करना पड़ता है












