वायु प्रदूषण को लेकर लोगों को जागरूक करने आसनसोल बस स्टैंड के निकट एडीपीसी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :कविता मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमोश्नोरेट तथा स्विच ऑन फाउंडेशन के सहयोग से वायु प्रदूषण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आसनसोल बस स्टैंड के निकट हटन रोड मोड़ पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां छोटे छोटे बच्चों ने लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक किया। वहीं कविता मेमोरियल फाउंडेशन की तरफ से इप्शिता ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम के जरिए न सिर्फ वायु प्रदूषण बल्कि अन्य विभिन्न समस्याओं की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जमुरिया में विभिन्न कारखाने प्रदूषण के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रदूषण फैला रहे हैं उससे आखिरकार नुकसान हम सब को ही हो रहा है। वहीं उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने नशे की हालत में वाहन न चलाने का अनुरोध किया












