आसनसोल चक्र नरसमुंदा जन कल्याण समिति उच्च विद्यालय आंचलिक वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल चक्र नरसमुंदा जन कल्याण समिति उच्च विद्यालय आंचलिक वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को धेमोमैन कोलयरी फुटबॉल मैदान में किया गया।जिसमे 57 नंबर वार्ड के बोराचक, नरसंमुदा, बरतोड़िया, फतेहपुर और 58 नंबर वार्ड के धेमोमैन कोलयरी, बड़ा धेमो और जगतडीह फ्री प्राइमरी स्कूल 175 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर मुंह के अतिथि के रूप में एसआई संजीव कोड़ा, 58 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद रोहित नोनियां, वर्तमान पार्षद संजय नोनिया, 57 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष राजू मांजी, जगदीश दास, सुशील मुखर्जी, अशोक मुकुटी, इंद्रजीत घोष, सुजीत सिंह, दिनेश नोनिया, विनोद साव, सुनील चंद्र भारती के अलावा सभी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ के अतिथियों को पुष्प पुंज देकर और शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल निरीक्षक संजीव कोड़ा और पार्षद संजय नोनिया ने संयुक्त रूप से खेल पताका का ध्वजारोहण किया। इसके बाद मसाल जुलूस के साथ दौड़ लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर रोहित नोनिया ने कहा कि आज हमारे धेमोमैन फुटबॉल मैदान में स्कूली बच्चों को लेकर जो प्रतियोगिता हो रही है।यह बहुत अच्छा लग रहा है।क्योंकि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ दिमाग का निर्माण करता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक हैं। केवल डॉक्टर, इंजीनियर आईएएस, आईपीएस ही नहीं खिलाड़ी भी देश का गौरव बढ़ाते हैं। जिस प्रकार सचिन तेंदुलकर सानिया मिर्जा ने खेलकूद के क्षेत्र में ही अपने नाम के साथ देश का नाम भी रोशन किया है। जो इस बात का द्योतक है कि खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य उज्जवल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन प्रत्येक साल इस मैदान में हो इसके लिए भी हमेशा तत्पर खड़े हैं।












